ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करती कनखल पुलिस टीम
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कनखल पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रखी हुई है। इसी क्रम में कोतवाली कनखल पुलिस ने लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग करने वाले दो आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया।
पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत जिलेभर में शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अपराधियों, गुंडा तत्वों और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाई हुई है।
दिनांक 25 मई 2026 को कनखल क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित क्षेत्र में विवाद और अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे थे, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया।
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपितों में नीरज पाल पुत्र सतपाल निवासी जियापोता, कोतवाली कनखल हरिद्वार तथा दीपक कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी माया बिहार जगजीतपुर, कोतवाली कनखल हरिद्वार शामिल हैं। दोनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार चेकिंग, गश्त और निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल जसबीर चौहान और कांस्टेबल रधुवीर सिंह कंडारी शामिल रहे। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई को स्थानीय लोगों ने सराहा है।
यह भी पढ़ें–ग्रीन कुंभ की तैयारी, हरित हरिद्वार अभियान को मिला समर्थन…
यदि आप किसी विज्ञापन या अपने क्षेत्र/इलाके की खबर को हमारे न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म पर प्रकाशित कराना चाहते हैं, तो कृपया 9536109323 पर संपर्क करें। आपकी जानकारी को पूरी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ प्रसारित किया जाएगा।
