ज्वालापुर क्षेत्र में विवाद के बाद कार्रवाई करती हरिद्वार पुलिस
रिपोर्टर जतिन
हरिद्वार, 15 मई 2026। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने और संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए ग्राम खेलपुर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 200 से अधिक वाहनों की जांच की, जिनमें से 13 संदिग्ध वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि स्थानीय लोगों ने अभियान का स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट और संदिग्ध वाहनों के घूमने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसके अलावा वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर भी पुलिस को इनपुट प्राप्त हो रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में भगवानपुर पुलिस ने 15 मई की सुबह टीम गठित कर ग्राम खेलपुर की गलियों और मुख्य रास्तों पर वाहन सत्यापन अभियान चलाया। पुलिस टीम ने गांव में आने-जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच शुरू की। अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, नंबर प्लेट और मालिकाना हक की जांच की गई।

पुलिस ने करीब 200 से अधिक वाहनों की जांच की। इस दौरान 13 ऐसे वाहन मिले जिन पर नंबर प्लेट नहीं थी या उनके मालिकाना दस्तावेज संदिग्ध पाए गए। पुलिस ने सभी वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया और उनके संबंध में विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं ये वाहन चोरी के तो नहीं हैं या अवैध तरीके से खरीदे-बेचे गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्पष्ट संदेश दिया कि यह अभियान किसी को परेशान करने के लिए नहीं बल्कि गांव और क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की कि सेकेंड हैंड वाहन खरीदने से पहले उसके सभी दस्तावेजों की सही तरीके से जांच करें और बिना नंबर प्लेट या अधूरे कागजात वाले वाहन सड़क पर न चलाएं।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की आवाजाही बढ़ रही थी, जिससे चोरी और अन्य अपराधों की आशंका बनी रहती थी। ऐसे में पुलिस का यह अभियान सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जरूरी था। भगवानपुर पुलिस ने साफ किया है कि वाहन चोरी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सघन अभियान जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें–भगवानपुर कोतवाली में वर्षों पुराने पोस्टमार्टम माल का निस्तारण…
