पिरान कलियर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत बरामद की गई नागपुर की लापता नाबालिग बच्ची।
हरिद्वार।
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने सराहनीय कार्यवाही करते हुए नागपुर से तीन माह से लापता एक नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों एवं बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलियर पुलिस टीम क्षेत्र में स्थित होटल, ढाबों एवं अन्य संदिग्ध स्थानों की नियमित चेकिंग कर रही थी।
दिनांक 05 मई 2026 को नई बस्ती क्षेत्र में होटल सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम को एक नाबालिग लड़की संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई मिली। पूछताछ के दौरान लड़की कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सकी, जिस पर पुलिस उसे संरक्षण में लेकर थाने लाई।
महिला कांस्टेबल एवं पुलिस टीम द्वारा काउंसिलिंग करने पर नाबालिग ने एक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया। जांच में पता चला कि उक्त बच्ची दिनांक 04 फरवरी 2026 से नागपुर के आनंदनगर, रामगढ़ क्षेत्र से लापता थी तथा थाना कामठी में उसके अपहरण संबंधी FIR दर्ज थी।
कलियर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित थाना एवं परिजनों को सूचना दी। परिजनों के कलियर पहुंचने पर दिनांक 07 मई 2026 को जिला बाल कल्याण समिति की सहायता से बच्ची को सकुशल थाना कामठी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
हरिद्वार police की सतर्कता एवं संवेदनशील कार्यवाही से एक मासूम बच्ची संभावित खतरे से सुरक्षित बचाई जा सकी। बच्ची के परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी
- महिला उपनिरीक्षक विशाखा असवाल
- हेड कांस्टेबल सोनू कुमार
- महिला होमगार्ड गीता गिरी
यह भी पढ़ें–पीएनबी मेगा एग्रीकल्चर कार्यक्रम में किसानों को मिला करोड़ों का ऋण…
