कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिए गए आरोपी
कोतवाली रानीपुर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। दिनांक 11 फरवरी 2026 को शिवलोक कॉलोनी और जमालपुर खुर्द क्षेत्र में हुई अलग-अलग लड़ाई-झगड़े की घटनाओं पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस के अनुसार शिवलोक कॉलोनी निवासी उमेश कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह द्वारा अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौच, मारपीट और हुड़दंग करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।
इसी प्रकार ग्राम जमालपुर खुर्द में जावेद पुत्र इकराम तथा मेहताब पुत्र स्व. सिखा असगर द्वारा आपसी विवाद के दौरान गाली-गलौच और लड़ाई-झगड़ा करने की घटना सामने आई। दोनों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया।
तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी प्रकार की हुड़दंग या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विकास रावत (चौकी प्रभारी गैस प्लांट), कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल बीर सिंह और कांस्टेबल उदय नेगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हरिद्वार पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखा जा सके।
यह भी पढ़ें–गंगनहर में छात्र डूबा, SSP ने संभाला मोर्चा..
