कलियर में सट्टेबाज गिरफ्तार, हरिद्वार पुलिस ने नगदी और सट्टा सामग्री की बरामद
हरिद्वार। कोतवाली कलियर पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सट्टेबाजी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिनांक 03 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने हज हाउस पार्किंग के पास छापेमारी कर शकील अहमद को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से सट्टा सामग्री, डायरी, पेन और 2880 रुपये नगद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 68/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी शकील अहमद (58) मूल रूप से रामपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में बरेली सराय, कलियर में रह रहा था। पुलिस टीम में कांस्टेबल सुबोध कुमार और कांस्टेबल प्रकाश मनराल शामिल रहे। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें–हरिद्वार पुलिस ने फरार ठग को मथुरा से किया गिरफ्तार…
