ज्वालापुर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार
हरिद्वार, 13 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जिले में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 मार्च 2026 को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने जटवाड़ा पुल नहर पटरी स्थित पानी की टंकी के पास एक संदिग्ध युवक को रोका और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान शिवम भट्ट उर्फ भूमिया पुत्र ज्योति प्रसाद भट्ट निवासी गली नंबर-6, गणेश विहार सीतापुर, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल मनोज डोभाल शामिल रहे।
यह भी पढ़ें–ज्वालापुर पुलिस अवैध शराब और सट्टा खेलते दो आरोपी गिरफ्तार…
