हरिद्वार बैरागी कैंप में आयोजित न्याय संहिता राज्यस्तरीय प्रदर्शनी में छात्र-छात्राएं
हरिद्वार | संवाददाता
Haridwar में आयोजित “न्याय संहिता” राज्यस्तरीय प्रदर्शनी जन-जागरूकता का महत्वपूर्ण केंद्र बनती जा रही है। Amit Shah की परिकल्पना और Pushkar Singh Dhami के निर्देशन में Uttarakhand Police द्वारा बैरागी कैंप में इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को देश की न्याय व्यवस्था में हुए महत्वपूर्ण सुधारों, तकनीकी नवाचारों तथा नागरिक अधिकारों से जुड़े प्रमुख प्रावधानों के बारे में जागरूक करना है।
प्रदर्शनी के तीसरे दिन, 9 मार्च 2026 को हरिद्वार जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें मुख्य रूप से CORE University, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, पुलिस मॉडर्न स्कूल (40वीं बटालियन) तथा कन्या इंटर कॉलेज सडौली के विद्यार्थी और लॉ फैकल्टी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को न्याय संहिताओं के प्रावधानों को सरल और जानकारीपूर्ण तरीके से समझाया।
प्रदर्शनी में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया जा रहा है। इन नाटकों के माध्यम से न्याय संहिता के प्रमुख प्रावधानों, पीड़ित-केंद्रित न्याय प्रणाली और तकनीकी सुधारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है।
इस अवसर पर Sunil Kumar Meena, पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) ने प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जनपद के विभिन्न थानों एवं चौकियों से आए विवेचकों (IOs) ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और न्याय संहिता के क्रियान्वयन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
इसके अलावा एसडीआरएफ, पीएसी के जवानों, मीडिया प्रतिनिधियों और आपदा मित्रों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
यह प्रदर्शनी विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। उत्तराखंड पुलिस का उद्देश्य है कि इस माध्यम से समाज के हर वर्ग तक न्याय संहिताओं के प्रावधानों की जानकारी पहुंचाई जाए और एक पारदर्शी तथा तकनीक-सक्षम न्याय व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत किया जाए।
बैरागी कैंप में आयोजित यह प्रदर्शनी 11 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर न्याय संहिता के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
यह भी पढ़ें– हरिद्वार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई…
