ज्वालापुर हरिद्वार में पुलिस द्वारा पकड़ी गई अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी और बरामद 104 पव्वे शराब
ज्वालापुर (हरिद्वार)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपितों को अलग-अलग स्थानों से अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार के नेतृत्व में टीमों का गठन कर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ा, जिनके कब्जे से कुल 104 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में महेश कुमार पुत्र उमराव सिंह निवासी संगम विहार, थाना कनखल के कब्जे से 50 पव्वे देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद हुए। वहीं दूसरे आरोपित कार्तिक शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा निवासी सुभाष नगर, हरिद्वार के पास से 54 पव्वे देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद की गई।
दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध शराब, नशा तस्करी और जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में कांस्टेबल अमित गॉड, कांस्टेबल राजेश बिष्ट, कांस्टेबल अनिल चौहान और कांस्टेबल खजान सिंह की अहम भूमिका रही।
यह भी पढ़ें– काशीपुर-रामनगर हाईवे बदहाल: कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क निर्माण की मांग तेज…
