नई टिहरी, 14 जुलाई 2025 – जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत मुनिकीरेती थाना पुलिस ने 15 संदिग्ध और फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। ये सभी व्यक्ति घाटों और आश्रमों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए थे, जिनके बारे में पुलिस को यह आशंका थी कि भविष्य में ये किसी गंभीर या आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं।
ढोंगी बाबाओं पर पुलिस की नजर
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी अभियान चलाया गया, जिसमें धार्मिक वेशभूषा में रह रहे ऐसे लोगों की पहचान की गई जो न तो किसी मान्यता प्राप्त संस्था से जुड़े थे और न ही उनका कोई स्थायी ठिकाना था। ये सभी घाटों के आस-पास और आश्रम क्षेत्रों में रहकर आमजन को भ्रमित कर रहे थे।
गिरफ्तार किए गए फर्जी बाबाओं की सूची:
1. धीरेन्द्र कुमार पुत्र फौजदार सिंह – ग्राम कल्ली नगरा, थाना फरीदपुर, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश
2. श्रेष्ठ थापा पुत्र श्याम बहादुर – धर्मशाला कैंट, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
3. बजरंगदास पुत्र वैष्णो दास – कोसीकला, मथुरा, उत्तर प्रदेश
4. अशोक पुत्र कालूराम – जिला जमना, नेपाल
5. नरेंद्र दास पुत्र बाजमल – रोहेड़ा, कुरुक्षेत्र, हरियाणा
6. विक्रम सागर पुत्र यशपाल – इस्लामाबाद, बरेली, उत्तर प्रदेश
7. प्रवीण पुत्र योगेश सन – गोहाना, सोनीपत, हरियाणा
8. राजेश पुत्र रामपाल – तेराही खुर्द, सोनीपत, हरियाणा
9. मुकुंद दास पुत्र ज्वाला प्रसाद – बगीचा, जिला मुंगेर, बिहार
10. कृष्णपाल पुत्र लेखराज – आगरा, उत्तर प्रदेश
11. किशनपाल पुत्र सोनपाल – आगरा, उत्तर प्रदेश
12. छोटे गुप्ता पुत्र भैया लाल – सदर, सोनीपत, हरियाणा
13. खेमपाल पुत्र महेशदास – रोहेड़ा, कुरुक्षेत्र, हरियाणा
14. सोनू पुत्र गेदन लाल – कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
15. रमेश पुत्र पोतिराम – धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश
धार्मिक आड़ में असामाजिक गतिविधियों की आशंका
पुलिस ने इन सभी ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार करने के पीछे जो मुख्य आधार बताया है, वह है – भविष्य में संभावित अप्रिय घटनाओं की रोकथाम। इन लोगों का कोई स्पष्ट पहचान पत्र, ठिकाना या वैध आश्रम संबंध नहीं था। साथ ही, इनकी गतिविधियां स्थानीय लोगों और यात्रियों को भ्रमित करने वाली थीं।
पुलिस की रणनीति और संदेश पुलिस अधीक्षक की ओर से स्पष्ट निर्देश हैं कि कांवड़ मेला और अन्य धार्मिक अवसरों पर फर्जी साधु-संतों की आड़ में असामाजिक तत्वों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹2.87 लाख की चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक से कर रहे थे तस्करी…