हरिद्वार रानीपुर पुलिस द्वारा फर्जी नंबर प्लेट बाइक के साथ स्मैक तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध स्मैक, नकदी और फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 मार्च 2026 की रात चौकी सुमननगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कृपाल नगर सिडकुल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम अवैध स्मैक (लगभग 1 लाख रुपये कीमत), 900 रुपये नकद और फर्जी नंबर प्लेट लगी स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक सिडकुल क्षेत्र से लेकर आया था और तस्करी के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस ने आरोपी और उसके सप्लायर के खिलाफ बीएनएस और एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन कुमार (18 वर्ष) निवासी मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सिडकुल क्षेत्र में किराए पर रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि फरार सप्लायर की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।
हरिद्वार पुलिस ने साफ किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें–हरिद्वार में शराबी चालक पर बड़ी कार्रवाई, हाईवे हादसे के बाद कार सीज…
