ज्वालापुर पुलिस ने अवैध शराब और सट्टा खेलते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
हरिद्वार, 13 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जिले में अवैध शराब तस्करी और जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जनपद हरिद्वार में अवैध देशी और अंग्रेजी शराब, स्मैक, चरस, गांजा तथा जुआ-सट्टा जैसे अवैध कारोबार के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
दिनांक 12 मार्च 2026 को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।
पहले मामले में पुलिस ने कैलाश पुत्र भवानी प्रसाद निवासी मोहल्ला कडच्छ, कोतवाली ज्वालापुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 50 पव्वे अवैध देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद हुई।
वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने भारत पुत्र स्वर्गीय मोहन निवासी घास मंडी वाल्मीकि बस्ती, ज्वालापुर को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए पकड़ा। उसके पास से सट्टा पर्ची, पेन, डायरी और नगद 1480 रुपये बरामद किए गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम और जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल आलोक नेगी, कांस्टेबल कपिल गोला, कांस्टेबल अमित गॉड और कांस्टेबल राजेश बिष्ट शामिल रहे।
यह भी पढ़ें–सतीकुंड से चोरी बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कनखल पुलिस की कार्रवाई…
