कनखल पुलिस ने घूमते मिले नाबालिग बच्चे को परिजनों से मिलाया
हरिद्वार, 13 मार्च। थाना कनखल क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को एक नाबालिग बच्चा अकेला घूमता हुआ मिला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे से पूछताछ की और उसके परिजनों का पता लगाकर उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 मार्च 2026 को थाना कनखल की पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक लगभग 8 वर्षीय बच्चा अकेला घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने बच्चे से उसका नाम और पता पूछा, जिस पर उसने अपना नाम सौरभ, पिता का नाम दीपक तथा निवास मोतीचूर बताया। बच्चे ने अपनी माता का नाम सीमा देवी बताया।
इसके बाद पुलिस टीम ने बच्चे के बताए पते के आधार पर उसके परिजनों की तलाश की और कुछ ही समय में परिजनों को ढूंढकर बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की। इस कार्य में कांस्टेबल जितेन्द्र राणा और कांस्टेबल राजेश डोभाल की अहम भूमिका रही।
यह भी पढ़ें–सतीकुंड से चोरी बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, कनखल पुलिस की कार्रवाई…
