कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून के विलासपुर काड़ली क्षेत्र में पेयजल योजना
देहरादून
उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विलासपुर काड़ली क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात देते हुए ₹298.06 लाख की लागत से किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम 11 जी.आर.आर.सी. जूनियर हाईस्कूल, घंघोड़ा के परिसर में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने ₹243.38 लाख की लागत से निर्मित विलासपुर काड़ली पेयजल योजना का विधिवत लोकार्पण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत ₹54.68 लाख की लागत से बनने वाले विद्यालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया। मंत्री ने विद्यालय परिसर में भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया।
पेयजल योजना से दूर होगी वर्षों पुरानी समस्या

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विलासपुर काड़ली क्षेत्र लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहा था। इस पेयजल योजना के पूर्ण होने से अब क्षेत्रवासियों को शुद्ध और नियमित पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल लोगों के दैनिक जीवन को आसान बनाएगी, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी लाएगी।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार हर गांव और हर नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। पेयजल जैसी बुनियादी जरूरत को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है
विकास कार्यों को मिली रफ्तार
मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं। चाहे वह शिक्षा हो, पेयजल हो, सड़कें हों या खेल सुविधाएं—हर क्षेत्र में संतुलित विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और आने वाले समय में और भी योजनाएं क्षेत्र को समर्पित की जाएंगी।
क्षेत्रवासियों की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने मंत्री के समक्ष कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं, जिनमें आंगनवाड़ी केंद्र की स्थापना, क्रिकेट मैदान का निर्माण, क्षेत्र में ट्यूबवेल लगाने और एक सामुदायिक भवन के निर्माण की मांग प्रमुख रही।
इन मांगों पर मंत्री गणेश जोशी ने गंभीरता से विचार करते हुए क्षेत्रवासियों को सकारात्मक आश्वासन दिया और कहा कि सभी मांगों पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
खिलाड़ियों और समाजसेवियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अंतरराज्यीय संतोष ट्रॉफी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भूपेंद्र सिंह धामी को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही राज्य आंदोलनकारी नंदी बिष्ट एवं समाजसेवी प्रगति सडाना को भी सम्मानित किया गया।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों, समाजसेवियों और राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को सदैव सम्मान देती रही है।
खिलाड़ियों और समाजसेवियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अंतरराज्यीय संतोष ट्रॉफी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भूपेंद्र सिंह धामी को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही राज्य आंदोलनकारी नंदी बिष्ट एवं समाजसेवी प्रगति सडाना को भी सम्मानित किया गया।
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों, समाजसेवियों और राज्य आंदोलनकारियों के योगदान को सदैव सम्मान देती रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कंचन, ग्राम प्रधान विनोद अवस्थी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपिका, ज्योति कोटिया, वंदना बिष्ट, कैप्टन चंदन सिंह बिष्ट, कुलदेव सिंह नेगी, जगदीश पांडे, मंजू देऊपा, विक्रम कंडारी, कृष्ण भट्ट, गिरीश उनियाल, प्रधानाचार्य संजू सकलानी, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम कंचन रावत, मेहरबान सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें–मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार ट्यूलिप के बल्ब रोपकर की नई पहल की शुरुआत…
