
CM Dhami hoisting flag on 79th Independence Day at Parade Ground Dehradun
रिपोर्टर: जतिन
मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
देहरादून। 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्तराखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।
वीर सेनानियों और पुलिस कर्मियों का सम्मान
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया और देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया।
इसके अलावा अपर पुलिस महानिदेशक अजय प्रकाश अंशुमान को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया।
मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से निम्न पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया:
- श्वेता चौबे, सेनानायक आईआरबी द्धितीय देहरादून
- योगेश चन्द्र, पुलिस उपाधीक्षक
- विपिन चन्द्र पाठक, निरीक्षक नागरिक पुलिस
- नरेन्द्र सिंह बिष्ट, निरीक्षक नागरिक पुलिस
- राकेश चन्द्र भट्ट, उप निरीक्षक
- अजय प्रकाश सेमवाल, लीडिंग फायरमैन
- सुनीत कुमार, मुख्य आरक्षी
इसी प्रकार विशिष्ट कार्य हेतु कई पुलिसकर्मी व कर्मचारी पदक से सम्मानित किए गए।
खिलाड़ियों को भी मिला सम्मान
राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी मुख्यमंत्री धामी ने मंच से सम्मानित किया।
सम्मान पाने वालों में – प्रिया राणा, मनीषा चौहान, राहुल सरनालिया, अमीषा चौहान, विशम कश्यप, अमित बेलवाल और महक चौहान शामिल रहे।
खिलाड़ियों को भी मिला सम्मान
राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी मुख्यमंत्री धामी ने मंच से सम्मानित किया।
सम्मान पाने वालों में – प्रिया राणा, मनीषा चौहान, राहुल सरनालिया, अमीषा चौहान, विशम कश्यप, अमित बेलवाल और महक चौहान शामिल रहे।
विकसित उत्तराखंड का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में निरंतर काम किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि –
- 30 से अधिक क्षेत्रों में नई नीतियां लागू की गईं।
- 3.56 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए।
- 1 लाख करोड़ की परियोजनाएं धरातल पर उतरीं।
- किसानों के लिए नई सेब नीति, कीवी नीति, ड्रैगन फ्रूट नीति और स्टेट मिलेट मिशन शुरू किए गए।
- पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केदारखंड-मानसखंड मंदिरमाला मिशन, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर, और शारदा कॉरिडोर पर कार्य प्रगति पर है।
शिक्षा और खेल के क्षेत्र में नई पहल
- राज्य में 23 खेल अकादमियां स्थापित होंगी।
- योग और अध्यात्म को बढ़ावा देने के लिए नई योग नीति लागू की गई।
- गढ़वाल और कुमाऊं में स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना की जा रही है।
राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 103 पदक जीतकर 7वां स्थान प्राप्त किया, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
आपदा प्रबंधन और रोजगार सृजन पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल की प्राकृतिक आपदाओं में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने साहसिक कार्य किए। उन्होंने वादा किया कि प्रभावित परिवारों का पुनर्वास तेजी से किया जाएगा।
इसके अलावा –
- नकल विरोधी कानून लागू होने से 24,000 से अधिक युवाओं को नौकरी मिली।
- बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।
- राज्य की जीएसडीपी 1.3 गुना और प्रति व्यक्ति आय 11.33% बढ़ी।
79वें स्वतंत्रता दिवस का यह कार्यक्रम केवल परेड और ध्वजारोहण तक सीमित नहीं रहा बल्कि उत्तराखंड के विकास का एक नया रोडमैप भी प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए पुलिस, खिलाड़ियों और समाजसेवियों का सम्मान किया और विकसित उत्तराखंड की दिशा में नई योजनाओं की घोषणा की।
यह भी पढ़ें–हरिद्वार: थाना पथरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SSP के नेतृत्व में फरार वारंटियों की धरपकड़ तेज