
भारतीय मीडिया प्रेस परिषद के अध्यक्ष अमित कुमार मंगोलिया तिरंगा झंडा फहराते हुए"
रिपोर्टर: जतिन
79वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय मीडिया प्रेस परिषद ने शहीदों को किया नमन
भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय मीडिया प्रेस परिषद (रजि.) ने देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तिरंगा झंडा फहराया। यह आयोजन देशभक्ति और एकता के अद्वितीय संदेश के साथ संपन्न हुआ।
मुख्य समारोह में भारतीय मीडिया प्रेस परिषद के संस्थापक एवं अध्यक्ष अमित कुमार मंगोलिया ने तिरंगा झंडा फहराकर समारोह की शुरुआत की। झंडारोहण के बाद सभी उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और धनाक्षी वर्मा द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।
देश के वीर सपूतों के बलिदान को किया याद
अपने संबोधन में अध्यक्ष अमित कुमार मंगोलिया ने कहा,
“हमारे देश को आज़ादी दिलाने के लिए अनगिनत वीरों ने अपने प्राण न्यौछावर किए। ऐसी मातृभूमि और ऐसे बलिदानी सपूतों को हम बारंबार नमन करते हैं। जिन माताओं ने अपने लाल देश के लिए खो दिए, जिन बहनों ने अपने सुहाग खोए, उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा।”
उन्होंने विशेष रूप से स्वतंत्रता आंदोलन में पत्रकारों और कलमकारों के योगदान का भी उल्लेख किया, यह बताते हुए कि भारत की आज़ादी केवल तलवार से नहीं बल्कि कलम की ताकत से भी हासिल हुई।
पत्रकारों के योगदान को भी दी मान्यता
कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष मोहन राजा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में पत्रकारों ने न केवल समाचारों के माध्यम से ब्रिटिश हुकूमत की सच्चाई उजागर की, बल्कि लोगों में स्वतंत्रता की भावना जगाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति
इस अवसर पर महामंत्री मनीषा सूरी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र जिंदल, मुख्य सदस्य राकेश वर्मा और पीयूष सूरी ने तिरंगे को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सहयोग में उपस्थित प्रमुख लोग:
- प्रेम प्रधान
- सतपाल सिंह
- धनाक्षी वर्मा
- देव
- आशीष वर्मा
- केशव
- सुमित वर्मा
आदि ने कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।
देशभक्ति और एकता का संदेश
पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारे गूंजते रहे — “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम”। समारोह ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और गौरव का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें–79वां स्वतंत्रता दिवस 2025: जिला मुख्यालय रोशनाबाद में देशभक्ति और सम्मान का भव्य संगम